मेला संस्कृति अनजानों के बीच मेलमिलाप और व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने का जरिया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0
mela


22 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेला संस्कृति अनजानों के बीच मेलमिलाप बढ़ाने का जरिया है। मेलों से ही मनुष्य को एहसास होता है कि वह अकेला नहीं है। यही नहीं मेलों के माध्यम से व्यापार-व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, तात्या टोपे नगर में भोपाल उत्सव मेला : 2026 के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेले के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक परम्पराओं को भी कायम रखने का प्रयास करें। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए भी मेले सशक्त माध्यम हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल उत्सव मेले के व्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रारंभ में भगवान गणेश की वंदना कर, दीप प्रज्ज्वलित कर और आकाश में गुब्बारे छोड़कर भोपाल उत्सव मेले का शुभारंभ किया। मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मेले में आए नागरिक उपस्थित थे। प्रारंभ में आयोजन समिति की ओर से मनमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, एएसपी-एसडीओपी सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0
mp-cm-14-11-26-323-1


18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी के वायरल वीडियो मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने मामले की जानकारी लगते ही एएसपी, एसडीओपी सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा है। कदाचार के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *